डिफेंस एकेडमी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । ताल्लुका विधिक सेवा समिति तारानगर की ओर से कस्बे की एक डिफेंस एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, पेड़-पौधों के संरक्षण तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई।
संस्थान के निदेशक सेवानिवृत्त सूबेदार रामपत सिंह ने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने, कानून का पालन करने तथा जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और अच्छे संस्कार भी युवाओं के व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।