शर्मा विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक पवन शर्मा को विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। शर्मा की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन से की गई है। शर्मा की नियुक्ति पर राधेश्याम शर्मा, भगवती प्रसाद, च्यानण मल, सुभाष महर्षि, आईदान दाधीच, दिनेश शर्मा, हरि इंदौरिया, राकेश दाधीच एवं राजेंद्र शर्मा सहित अनेक समाजबंधु ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाजहित, शिक्षा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।