लाइब्रेरी पर कार्यवाही, निगम की टीम ने किया सीज
निसं
बीकानेर (नवयत्न)। नगर निगम की फायर एनओसी टीम ने एक और लाइब्रेरी पर कार्यवाही करते हुए उसे सीज किया गया है। फायर ऑफिसर रेवंत सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही हुई। जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी को बिना फायर एनओसी के चलाया जा रहा है, जिसकी सूचना पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और करणी नगर स्थित बुकबडी लाइब्रेरी को सीज किया गया।
दरअसल कोचिंग संस्थानों में जिस तरह आगजनी की घटनाएं हो रही है, उसे देखते हुए सरकार के निर्देशों पर कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी का निरीक्षण किया जा रहा है जहां फायर शेफ्टी को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है कहीं फायर शेफ्टी नियमों की पालना नहीं हो रही वहां सीज की कार्यवाही की जा रही है।