गणेश चतुर्थी महोत्सव में महिलाओं ने गाए भजन, आज होगा गणपति विसर्जन
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को महिलाओं ने भजन गाकर गणपति बप्पा की आराधना की। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजनों का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर गणेशमय हो गया। समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, सावित्री देवी, मुकेश कुमार और अंजू देवी की मुख्य यजमानी में पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर मंत्री विमल शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन मंगलवार को गणपति मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। इस मौके पर समिति महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डांढेल, राधा कृष्ण, राजेश दोचानिया, संजय जिंदड़, आलोक जैदिया, रमेश पांडे, राजकुमार टेलर, आनंद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।