रक्तदान को संकल्पित: भाजयुमों के 1192 कार्यकर्ताओं ने सौंपे अपने नाम
विधायक राठौड़ ने किया सूची का विमोचन
चूरू,(पीयूष शर्मा)15 मई। जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरूंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजयुमों पदाधिकारियों ने रक्तदान को संकल्पित मोर्चा के 1192 कार्यकर्ताओं के नामों की सूची उपनेता प्रतिपक्ष व विधायक राजेंद्र राठौड़ को सौंपी गई।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया के मुताबिक उक्त सूची विधायक राठौड़ की प्रेरणा से तैयार की गई। जिसमें मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदाता के रूप में अपने नाम दिए हैं। इस मौके पर विधायक राठौड़ ने सूची का विमोचन कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय इन युवा कार्यकर्ताओं का यह संकल्प समाज को प्रेरणा देने वाला है। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं।
लोकडाउन के दौरान कर चुके 147 कार्यकर्ता रक्तदान
मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हारित ने बताया कि लोकडाउन के दौरान अब तक 147 कार्यकर्ता विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से रक्तदान कर गंभीर मरीजों का जीवन बचाने में मदद कर चुके हैं। सूची में शामिल सभी कार्यकर्ता रक्तदान के लिए हर समय तैयार रहने को संकल्पित हैं। कुल 1192 कार्याकर्ताओं की सूची में करीब 60 युवतियां भी शामिल हैं। इस मौक पर जयवीर राठौड़, मुकेश प्रजापत व जयप्रकाश खटोड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।