वैदिक यज्ञ व गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), नवीन तारानगर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुरूप यज्ञ एवं गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य अरविंद योगाचार्य, जयप्रकाश स्वामी, किस्तूरीचंद मोठसरा तथा रामकुमार प्रजापत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। शिक्षकों, अभिभावकों विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र, समाज एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसीबीईओ संजय शर्मा, आरपी भोजराज दाधीच व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार जांगिड़ ने राज्य सरकार की पहल के अंतर्गत विद्यालय में रीडिंग कैंपेन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया तथा सभी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया।