पेंशनर्स का जन्म दिवस मनाया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवरतन वर्मा ) । रतनगढ़ मेंपेंशनर्स समाज भवन उप शाखा मे जुलाई माह में जन्म दिवस वाले पेंशनर्स का जन्म दिवस सत्यनारायण सेवदा की अध्यक्षता व औंकारमल शर्मा के मुख्यातिथि में हुआ। कार्यक्रम में ओमप्रकाश जांगिड़, भागीरथ मंडार, डॉ. हीरालाल सोनी, भंवरलाल प्रजापत, नारायण दास, नियामत अली, बिहारी लाल शर्मा, लिछमण राम टांडी, जय सिंह राठौड़, सुरेंद्र तिवारी, श्यामलाल माली, राम सिंह राठौड़, विजय कुमार स्वामी, योगेश कुमार गौड़ आदि पेंशनर्स का तिलक लगाकर, माला पहनकर और मिष्ठान खिलाकर जन्म दिवस मनाया गया। “दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना” सामूहिक प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । सचिव पीरुमल भोभरिया ने गत माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।ओमप्रकाश जांगिड़ ने आयकर विवरणी दाखिल करने के बारे में और आठवें वेतन आयोग के बारे में राज्य सरकार द्वारा की जा रही सम सामयिक गतिविधियों की जानकारी । जय सिंह राठौड़ ने मेरे देश की धरती सोना उगले” देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। रामावतार ठठेरा , रामदेव शर्मा , सागर मल आत्रेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पेंशनर समाज के सदस्य, जिनके परिजनों का स्वर्गवास हो गया उनके लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया।