जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में आरयूआईडीपी की ओर जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत वार्ड नं. 20 में सेठ बैजनाथ भरतिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरयूआईडीपी जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता में शारीरिक स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए स्नान करना, नाखून काटना व हाथ धोने के तरिके के बारे में बताया गया l व घरेलू स्वच्छता में खाने पिने की वस्तु को ढककर रखे व रसोई में दो प्रकार की डस्टबिन होनी चाहिए। जिससे एक में गिला कचरा व दुसरे में सुखा कचरा डालना चाहिए व किसी प्रकार कचरे को सड़क पर न डाले कचरे वाली गाड़ी मे ही डाले। कार्यक्रम में विधालय के शिक्षक चन्दशेखर शर्मा, प्रदीप स्वामी, अन्तिम दुबे, शिक्षका सम्पत्ति सिहाग सहित काफी संख्या में बालक -बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सीमा वर्मा ने किया विधालय के प्रधानाचार्य नीतुसिंह शेखावत ने सभी का आभार प्रकट किया।