कंबोडिया में कोरोना वायरस का आखिरी मरीज भी हुआ ठीक
नई दिल्ली,16 मई। दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से फैल रहा है। इस बीच कंबोडिया में कोरोना वायरस का आखिरी मरीज भी ठीक हो गया है। दक्षिण पूर्व एशियाई देश में जानलेवा महामारी का अब एक भी मरीज नहीं बचा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सतर्कता अभी भी जारी रहेगी।स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, इसके बावजूद कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंधों में कई ढील नहीं दी जाएगी। स्कूल बंद रहेंगे, सीमा में प्रवेश करने वालों की जांच आगे भी जारी रहेगी।कंबोडिया में कोरोना वायरस के 122 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि चीन के वुहन से शुरू हुए वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। दुनिया भर में इस महामारी से 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और जनवरी से अबतक लगभग 3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।कंबोडिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत की एक 36 वर्षीय महिला को राजधानी फ्नोम पेन्ह के अस्पताल से ठीक होने के बाद छोड़ दिया गया। मंत्रालय ने बताया कि कंबोडिया का अंतिम मामला 12 अप्रैल को आया था। जनवरी से अब तक कुल 14,684 परीक्षण किए जा चुके हैं।स्वास्थ्य मंत्री मैम बेंग ने लोगों से सतर्क रहने और बड़े समूहों में इकट्ठा न होने जैसी सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि ज्यादातर मामले बाहर से आए हैं, इसलिए हमें सीमा पर सभी चौकियों, बंदरगाहों पर सावधानी बरतनी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले लोगों को इस बात की पुष्टि करनी पड़ेगी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। तभी हम उन्हें अपने आने देंगे और एक बार जब वह हमारी सीमा में आएंगे तो उन्हें 14 दिनों के लिए कारंटाइन कर दिया जाएगा।