सहपाठी समूह का छठा वार्षिक स्नेह मिलन आज

विनोद स्वामी
डूंडलोद  (नवयत्न)  ।  कस्बे के सामुदायिक भवन में रामचन्द्र गोयनका स्कूल सहपाठी समूह (1967 -1974) का छठा वार्षिक स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह रविवार सुबह 11 बजे आयोजित होगा। समारोह में डूंडलोद क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी स्टाफ का सम्मान किया जाएगा।
समूह के विष्णुदत्त शर्मा एवं हुसैन खान कायमखानी ने बताया कि कार्यक्रम से पहले रविवार सुबह समूह के सदस्य रातिबन जी आश्रम परिसर में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में पुराने सहपाठी एक-दूसरे से मिलेंगे और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में समूह के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।

You might also like