डूंडलोद की हेरिटेज हवेली में विद्यार्थियों ने जाना शेखावाटी का गौरव

विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़  (नवयत्न) ।  जीडीसी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने डूंडलोद स्थित अर्जुनदास गोयनका हेरिटेज म्यूजिय़म हवेली का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हवेली की भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक महत्व और शेखावाटी की समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। हवेली प्रबंधक उमेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को हवेली के इतिहास, शेखावाटी की सांस्कृतिक धरोहर, चित्रों की विशेषताओं और क्षेत्र की साहित्यिक विरासत की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरें नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय के संचालक रवि मिश्रा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलता है। इस दौरान प्रधानाचार्य पवन सैनी सहित ऋषि सिंह, सुनीता, सत्यपाल और पप्पू भी मौजूद रहे।

You might also like