भीमसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर आज रक्तदान कैंप और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी होगी
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। स्वर्गीय भीमसिंह शेखावत की सातवीं पुण्यतिथि पर रविवार को भावठड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रक्तदान के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के दौरान नेत्र एवं दंत रोगों की जांच, आधुनिक मशीनों से आंखों की स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीकरण तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा रहेगी। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष पुनित बडग़ुजर ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने लोगों से समाजहित में आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया।