करोड़पति फकीर डॉ. घासीराम वर्मा की जन्मशती पर 121 पौधे लगाए

संजय सोनी
झुंझुनूं   (नवयत्न)  ।   प्रख्यात गणितज्ञ एवं “करोड़पति फकीर” के नाम से विख्यात डॉ. घासीराम वर्मा की 100वीं जयंती पर लायन्स क्लब झुंझुनूं ‘जीवन’ की ओर से दीनदयाल नगर स्थित सार्वजनिक पार्क में 121 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश दिया गया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस मूंड ने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व की जयंती को सेवा कार्य से जोडऩा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि क्लब भविष्य में भी पार्क के विकास और हरितीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में क्लब सचिव एमजेएफ लायन ओमप्रकाश मूंड, कार्यक्रम संयोजक लायन रणवीर सिंह गोदारा, लायन अशोक कुलहरी, प्रायोजक लायन दिनेश महला, लायन रणवीर सिंह डूडी, लायन रामकुमार सिंह झाझडिय़ा, राजेंद्र सिहाग, संजय मीणा, ओम बसेरा, अशोक बालोठिया, राजेश जानू, नंदलाल सैनी, बजरंग खारिया, जय सिंह, मदन बाबल सहित टीम सैनिक एकेडमी के सदस्यों ने श्रमदान कर पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

You might also like