1140 पुलिसकर्मी संक्रमित, 10 की मौत

महाराष्ट्र,16 मई। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19)से 1140 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 862 एक्टिव केस है। 268 मरीज ठीक हो गए हैं और 10 की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 29,100 मामले सामने आए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 85,940 मामले सामने आ गए हैं और वहीं 2752 लोगों की मौत हो गई है। 53,035 एक्टिव केस हैं। 30,152 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3970 मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हो गई है। इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस के 21 लाख 34 हजार 277 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। 35.08 फीसद संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। चीन में अब तक लगभग 83 हजार मामले सामने आए हैं और 4600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 85,940 मामले सामने आए
भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) से 2752 लोगों की मौत
भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 53,035 एक्टिव केस

You might also like