उदयपुरवाटी फोटोग्राफर समिति का हुआ विस्तार, दीपक स्वामी बने अध्यक्ष
सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। उदयपुरवाटी फोटोग्राफर समिति की बैठक रविवार को दादू पार्क में सुरेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्टूडियो कार्य के रेट, फोटोग्राफरों की समस्याओं के समाधान, समिति का रजिस्ट्रेशन कराने और नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सांवरमल सैनी, ब्रह्मानंद सैनी, प्रभुदयाल कुमावत और प्रभुदयाल सैनी को संरक्षक बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में दीपक स्वामी को अध्यक्ष, सुरेश कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, अनिल तंवर को मंत्री, अशोक कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार चेजारा को संयुक्त मंत्री, हिमांशु कुमावत को सचिव और अनिल सैनी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में फोटोग्राफरों ने अपने सामने आ रही विभिन्न समस्याएं रखीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का भरोसा दिलाया। बैठक में सांवरमल सैनी, प्रभुदयाल कुमावत, शिवा सैनी, विकास सैनी चिराना, विकास सैनी उदयपुरवाटी, सांवरमल सैनी, महेश सैनी, मनोज पवार कोटड़ी, गणेश कुमार, दीपक स्वामी, गोविंद सैनी, अभिषेक सोनी, अंकित सैनी, विजय, रमेश कुमावत, सुशील कुमावत, कमलेश सैनी, कृष्ण कुमावत सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे।