स्वतंत्रता दिवस सामूहिक रूप से मनाने को लेकर तहसील कार्यालय में बैठक आयोजित
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर तहसील कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर युवा भारती स्टेडियम में सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रम को लेकर तहसीलदार प्यारेलाल चावला की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें थाना प्रभारी बेगाराम मीणा, तहसीलदार सीताराम मीणा, तहसील कार्यालय के शीशराम कस्वा, उपस्थित थे इस अवसर पर कस्बे की सभी निजी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी कार्यक्रम में भाग लेंगे इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मान किया जाएगा एवं 90% से अधिक बोर्ड परीक्षा में नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा एवं विरागनाओं का भी सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई जिसमें नगर पालिका प्रशासन की ओर से मिठाई,टेंट व्यवस्था पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, आदि की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से की जाएगी कार्यक्रम में निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने भी अपने विचार के एवं युवा भारती स्टेडियम के प्रभारी लाभचंद सोनी ने भी पिछली बार से इस बार और अच्छा कार्यक्रम हो इसके लिए सुझाव दिया मीटिंग में कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।