कालेरा ने ऊर्जा मंत्री को किसानों की समस्याओं से करवाया अवगत

अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। ऊर्जा विभाग राज्य मंत्री नागर के एक दिवसीय लाडनूं दौरे के दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल पूर्व अध्यक्ष नाथूराम कालेरा ने विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। कालेरा ने राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर किसानों को ढाणीयों में विद्युत कनेक्शन जारी करवाने, व विद्युत लाईनों में सुधार करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में किसान खेत में मकान बनाकर ढाणियों में निवास करते है जिनकों समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सरकार में रिआयती दर पर घरेलू कनेक्शन दिये गए थे लेकिन अभी भी काफी संख्या में खेतों की ढाणियों में निवास करने वाले किसान घरेलू विद्युत कनेक्शन से वंचित है।
जिन्हें रियायत दर बिजली के कनेक्शन स्वीकृत कराने की आवश्यकता है। बिजली के सुधार हेतु पूरे क्षेत्र में एबी केबल सिंगल फेज व थ्री फेज 2004-05 में लगी थी (एफआरपी के तहत) अभी तक सारे सिस्टम में वही केबल लगी हुई है जो हर गाँव में पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है इसके इन्सुलेटर कही भी तान में नहीं लगी है। जिससे ज्यादा करंट आने की संभावना बनी रहती है। इसलिए जहाँ पर स्टे इन्सुलेटर नही लगी है वहाँ चिन्हित कर लगाई जाये व एबी केबल पूरी, क्षेत्र की बदली जाए। क्षतिग्रस्त खंभे बदले जाने ,सहायक अभियंता निम्बी जोधा में बजट घोषणा में ग्राम गेनाणा में 33 केवी जीएसएस की घोषणा की गई उसका कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ उसे शीघ्र शुरू करवाने, सहायक अभियंता कार्यालय निम्बी जोधा के क्षेत्र में ग्राम खामियाद और मणू चन्द्राई में भी विद्युत सप्लाई सुचारू करने के लिए 33 केवी जीएसएस स्वीकृत करवाने की मांग रखी।
You might also like