देशी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। गश्त के दौरान रतनगढ़ पुलिस ने सोमवार की देर रात एक युवक के पास से देशी कट्टा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एएसआई रामकुमार, हैड कांस्टेबल शैलेन्द्र एवं कांस्टेबल बृजलाल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर जयपुर पुलिया के नीचे रेलवे लाइनों के पास पहुंचे, तो एक युवक खड़ा हुआ था, जिसकी तलाशी ली, तो उसके पास देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। युवक का नाम पता पूछा, तो उसने अपना नाम 21 वर्षीय करतारसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह निवासी जांदवा बताया। पुलिस ने युवक के पास से कट्टा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You might also like