राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रकाश में स्काउट परंपरा के अनुरूप अतिथियों को जनरल सेल्युट देकर सम्मानित करने से शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात माँ सरस्वती, स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बैडेन पावेल एवं लेडी बैडेन पावेल के चित्रों के समक्ष पुष्पार्चन कर स्काउट-गाइड प्रार्थना करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय संघ के प्रधान संतोष कुमार इन्दौरिया ने की व मुख्य अतिथि मिथलेश कुमार, उपखंड अधिकारी रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सुभिता महला सीओ गाइड चूरू, संदीप कुमार व्यास मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मोहम्मद अनवर कुरैशी सेवानिवृत्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ओंकार मल शर्मा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, विक्रम सिंह चौहान कार्यकारिणी अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश मेघवाल सहायक लीडर ट्रेनर मंचासीन रहे। मंचासीन अतिथियों का प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिसोदिया, लक्ष्मीनारायण जांगिड़, पंकज कुमार, मुंशी राम नायक, मनीराम, मोहनलाल, भैराराम, सत्यनारायण टेलर , पूनम सैन, अनिता बोहित, बेबी कुमारी, ओमप्रकाश ने स्कार्फ पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यकारिणी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। स्थानीय संघ सचिव राकेश कुमार नायक ने गत वर्ष के अधिवेशन का वृत और गत सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसका सभी ने अनुमोदन किया। कोषाध्यक्ष सुखाराम बांगड़वा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वास्तविक आय व्यय और आगामी वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया जिसका सभी ने ध्वनिमत से अनुमोदन कर पारीत किया। अधिवेशन के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को “पत्रकार गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही स्काउटिंग में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले बैसिक कोर्स, एडवांस, हिमालय वुडबैज करने वाले स्काउटर गाईडर तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट का भी सम्मान किया। सीओ गाइड सुभिता महला ने अपने उद्बोधन में सभी से विद्यालयों में सक्रिय रुप से स्काउटिंग संचालन करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में संतोष कुमार इन्दौरिया ने सभी को स्काउट संगठन के प्रति जागरूक होकर कार्य करने की प्रेरणा दी । अधिवेशन में डूंगरराम प्रजापत , जयचंदलाल भाटी, रामचन्द्र प्रजापत,अजय कुमार ओला, मनोहर सिंह राठौड़,गणेशा राम शर्मा, राकेश गहलोत, चूनाराम, राकेश कत्थक, बिशनलाल कटारिया, प्रकाश जाट , विजेन्द्र मीणा, रामदयाल, रामनिवास, सहित स्काउटर गाइडर ,शिक्षक, स्काउट एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

You might also like