सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) ।  रतनगढ़ में अपना घर आश्रम के लिए सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया । संस्थापक अध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में हुए समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव भगवान कम्मा , भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी , सहायक अभियंता सद्दाम हुसैन और डॉ. गोपाल दत्त शर्मा मंचस्थ अतिथि थे । समारोह को संबोधित करते हुए महर्षि ने कहा कि इस स्थान पर आकर आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है और फुटपाथ व सड़क किनारे दीन – हीन अवस्था में पड़े रेस्क्यू किए गये लोगों के लिए आवास , भोजन , चिकित्सा सहित घर जैसी तमाम सुविधाओं की व्यवस्था देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता है । उन्होंने आश्रम परिसर में बनवाए जाने वाले वृद्धाश्रम की सड़क का निर्माण भी शीघ्र शुरू करवाने की घोषणा की । ठेकेदार हरिओम स्वामी ने गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ 15 अगस्त से पूर्व निर्माण सम्पूर्ण होने का विश्वास व्यक्त किया । आश्रम ट्रस्ट के सचिव कुलदीप व्यास ने निराश्रित , बेसहारा और परिवार से बिछुड़े विमंदित लोगों की सेवार्थ आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए वृद्धाश्रम निर्माण हेतु चल रहे प्रयासों से अवगत कराया । कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर ने समस्त सहयोगी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए एक दिवसीय माधव सेवा सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया।

You might also like