श्री बालाजी महिला मित्र मंडली ने मनाया श्रावण महोत्सव
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ में श्री बालाजी महिला मित्र मंडली द्वारा शनिवार को रिणी कुआं के पास स्थित बालाजी मंदिर में श्रावण महोत्सव का शुभारंभ भगवत भजनों से हुआ। इसके पश्चात कुर्सी दौड़, अंताक्षरी सहित अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।कार्यक्रम की संयोजिका रेखा पारीक ने बताया कि
भजन गायन प्रतियोगिता में तारा शर्मा, सरला, आरती सोनी, गुंजन माली, राधा सैनी, भव्या, सुरेखा और रूपाली सोनी सामूहिक रूप से विजयी रहीं। कुर्सी दौड़ में गणपति स्वामी, लक्ष्मी देवी और दिव्यांशी सोनी प्रथम स्थान पर रहीं। महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में सभी के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर किरण पारीक, संतोष सारस्वत, मीनाक्षी सिंधी, आरती सोनी, तारा शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, संगीता, सरला सोनी, मधु शर्मा, संतोष माली, गुंजन सैनी, ममता सोनी, शीलू जोशी, सरोज जोशी, सुधा पारीक, भगवती माली, सुलोचना माली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।