स्वयंसेवकों ने निकाली साहसिक साइकिल यात्रा

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । आरएसएस स्वयंसेवकों ने रविवार को साहसिक साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा में स्वयंसेवकों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। संघ के विजयसिंह ने बताया कि यात्रा में 33 बाल स्वयंसेवक, 11 तरुण स्वयंसेवक और 9 व्यवसायी स्वयंसेवक सहित कुल 53 स्वयंसेवक सहभागी बने। साइकिल यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, साहस और संगठन भावना का परिचय देखने को मिला। बाल एवं युवा स्वयंसेवकों का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

You might also like