नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के 1 महीने के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक कार्य

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । नगर पालिका में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा ने 13 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था एक महीने के कार्यकाल में उन्होंने कस्बे में 400 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगवाई, इसके अलावा कस्बे के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह क्रॉसिंग टूटे चैंबरों को ठीक करवाया इसके अलावा साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा गया साथ ही राजा कोठी में 75 एचपी का पंप सेट लगाया गया एवं 17 से अधिक पट्टों का वितरण किया गया एवं नगर पालिका में पार्किंग व्यवस्था एवं ऑफिस को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए कड़े नियम अपनाये गए अधिशासी अधिकारी मीणा ने बताया मैंने पद भार ग्रहण करने के बाद एक ही दृढ़ संकल्प लिया कि कस्बे में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यक्रम एवं भ्रष्टाचार बिल्कुल भी नहीं होने दूंगा उन्होंने कहा अति शीघ्र ही सभी वार्डों में पैकेज के द्वारा नाली निर्माण सड़क निर्माण सड़कों की मरम्मत आदि कार्य करवाए जाएंगे साथ ही उन्होंने कहा कोई भी कस्बे वासी अपनी समस्या लेकर स्वयं अधिशासी अधिकारी के चेंबर में आए बिना भेदभाव के आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा अधिशासी अधिकारी ने बताया स्वतंत्रता दिवस पर सभी कस्बे वासी पर घर पर तिरंगा फहराए ।

You might also like