डॉ. बी. एल. सैनी राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । जयपुर के दुर्गापुरा स्थित सिवाम ऑडिटोरियम में आयोजित मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान समारोह में श्री आदर्श महिला बी.एड. कॉलेज, श्रीमाधोपुर के प्राचार्य डॉ. बी. एल. सैनी को साहित्य के क्षेत्र में उनकी रुचि एवं रचनात्मक योगदान के लिए राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। मोहित सैनी एवं अंकित सैनी ने बताया कि डॉ. सैनी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के साथ-साथ साहित्य में भी सक्रिय हैं और कविता एवं अन्य साहित्यिक विधाओं के माध्यम से निरंतर सृजन करते हैं। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. सैनी ने आयोजक संस्था, समस्त पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. सैनी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

You might also like