शिव महा पुराण कथा प्रारंभ, शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी भव्य मंगल कलश यात्रा

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । अजीतगढ़ शहर के मुख्य डाकघर के समीप स्थित शिव मन्दिर परिसर में सावन माह के पावन अवसर पर द्वितीय सोमवार 10 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7 से रात 11 बजे तक होने वाले श्री शिव पुराण महा कथा महोत्सव को लेकर भव्य मंगल कलश यात्रा एवं दिव्य शृंगारित झाँकी सुसज्जित रथ में सुबह 9 बजे सैंट्रल बैँक अजीतगढ , श्री कृष्ण गौशाला अजीतगढ , जयपुर तिराहा, अजीतगढ के बाबा नारायण दास राजकीय उप जिला अस्पताल, मोदी मीनार, नगर पालिका कार्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, संध्या गोविंद रत्न प्लाजा, मुख्य चौपड़, रघुनाथ जी मन्दिर, सेडमाता मन्दिर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भारद्वाज वाटिका, श्याम मन्दिर, पोस्ट आफिस होते हुए कथा स्थल पर पहुँची। यात्रा से पूर्व वैदिक आचार्य श्री शिव पूजन महाराज ने मुख्य यजमान शहर के प्रमुख उद्यमी शिव रतन नरेडी से सपत्नीक पूजा अर्चना करवाई।नागरिकों ने जगह जगह पर जल पान व्यवस्था करके पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर श्री धाम वृंदावन के कथा मर्मज्ञ श्री सोनू श्याम जी, नरेश शर्मा, श्याम सखी मंजू नरेडी, पूर्व प्रधान मख्खन लाल शर्मा, जीव सेवा समिति के अध्यक्ष महेश दीवान, प्रकाश नोताका, किशन सीपुरिया, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य विमल इंदौरिया, राम गोपाल अग्रवाल, राम जीवन टेलर, दिनेश गोविंद शर्मा सहित अनेक गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like