जन्मदिन पर अनाथ आश्रम फल व ज्यूस वितरण किया

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । कस्बे के वार्ड 3 निवासी डूंगरमल लुहार ने अपनी पोती सृष्टि के 9 वें जन्मदिन पर कस्बे के भाग्यश्री अनाथ आश्रम में रहने वाले आश्रम प्यारों को फल व जूस वितरित किया। आश्रम संचालक सुभाष ने डूंगरमल लुहार के परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ओमपति, सावित्री, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, पूजा सहित परिवार जन के लोग मौजूद रहे।

You might also like