एटीएम कैश वेन के कर्मचारी विक्रमसिंह कस्टोडियन सहीत दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । दिनांक 10.08.2026 को महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) के निर्देशन व जरनैलसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत नोखा के निकट सुपरविजन मे ईश्वर प्रसाद जांगिड़ थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 225/2026 धारा 309 (4), 3(5) बीएनएस पुलिस थाना पांचू में एटीएम केस वेन की लुट करने वाले आरोपीगण श्यामसुन्दर पुत्र उदाराम जाति जाट उम्र 20 साल निवासी स्वरुपसर पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर, विक्रमसिंह पुत्र शिवपालसिंह जाति राजूपत उम्र 23 साल निवासी चरकडा हाल बाबा छोटुनाथ कॉलोनी नोखा पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया की आरोपीगण से वारदात के सबंध में गहनता से पुछताछ व अनुसंधान जारी है।
घटना विवरणः-
दिनांक 05.08.2026 को आदित्य रावत निवासी बीकानेर हाल ब्रांच मैनेजर, सीएमएस इनफो सिस्टम लिमिटेड बीकानेर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि हमारी कंपनी विभिन्न बैंकों से नकदी प्राप्त कर एटीएम में नकदी लोड करने का कार्य करती है। दिनांक 05.08.2026 को हमारी टीम मय वाहन व कैश सहित सारुण्डा के लिए रवाना होकर लगभग दोपहर 3 बजे सारुण्डा से लगभग 5-7 किलोमीटर पहले सारुण्डा रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की एक कैम्पर गाड़ी आई कैम्पर से 2-3 अज्ञात व्यक्ति नीचे उतरे उनमें से एक ने चालक के सिर पर बंदूक तान दी तथा सभी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। भय एवं हथियारों के बल पर आरोपियों ने वाहन में रखे कैश बॉक्स सहित ₹51,00,000 लूट लिए और मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस थाना पांचू पर प्रकरण संख्या 225/2026 धारा 309 (4), 3 (5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
तरीका वारदातः
सीएमएस इनफो सिस्टम लिमिटेड बीकानेर के कर्मचारी विक्रमसिंह कस्टोडियन जिसकी जिम्मेदारी बैंक से नकद रुपये प्राप्त करके रुपयो को नोखा एटीएम मशीन में लोड करने की थी। विक्रमसिंह ने अपने साथी श्यामसुन्दर व अन्य दो साथीयो के साथ में मिलकर यह योजना बना ली थी कि दिनांक 05.08.2026 को बाद दोपहर एटीएम कैश वेन को लेकर मैं नोखा से सारुण्डा की तरफ जांउगा तब आप रास्ते में आकर कैश वेन के चालक, गार्ड व अन्य कर्मचारी को पिस्तौल दिखा कर डरा देना मैं कैश वेन का लॉक खोल दूंगा आप कैश बॉक्स ले जाना बाद में अपना-अपना हिस्सा बांट लेंगे। विक्रमसिंह नकद रुपये से भरी हुई कैश वेन जान बुझ कर नोखा से सारुण्डा की तरफ लेकर गया जबकी यह रुपये नोखा के एटीएम में ही लोड करने थे। इस प्रकार विक्रमसिंह ने अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
टीमः ईश्वर प्रसाद पु.नि., पप्पुलाल सउनि, संतोषनाथ सउनि, रामनिवास सउनि, दिनेशचन्द, श्रीमति उम्मेद सउनि, बलवानसिंह सउनि, जयकिशन सउनि, राणाराम हैड कानि, मांगीलाल हैड कानि, राधाकिशन हैड कानि 263, दलीपदास हैड कानि, रामेश्वर कानि, धन्नाराम कानि, लीलाराम कानि, खुशराज कानि, सुनिल कुमार कानि, गणेशाराम कानि, तेजाराम कानि, आनन्द कानि, लीछमणराम कानि, अन्य थाना टीमः गोविन्दसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा व उनकी टीम, राकेश स्वामी थानाधिकारी पुलिस थाना जसरासर व उनकी टीम डीएसटी टीमः दीपक यादव सउनि, वासुदेव हैड कानि, करणपालसिंह हैड कानि, देवेन्द्र कुमार कानि, श्रीराम कानि, राजेन्द्र कानि शामिल थे।