तिरंगा रैली का हुआ आगाज
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूवां में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार तिरंगा रैली का आयोजन हुआ।
विद्यालय में तिरंगा रैली कार्यक्रम से पूर्व बच्चों को स्वतंत्रता के बारे में और देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों के बारे में बताया गया। अशोक आलड़िया के निर्देशन में विद्यालय भवन से रैली शुरू हुई गांव में होती हुई पंचायत मुख्यालय के पास से गुजरते हुए विद्यालय में वापस पहुंचे। इस अवसर पर जगदीश सिंह, अमर सिंह, नागरमल प्रजापत, सुरेंद्र, अन्ने सिंह, देवकरण, रामप्रताप शर्मा, उषा रानी, शारदा, मीना, जितेंद्र सिंह कविता सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।कार्यवाहक संस्था प्रधान बलवीर सिंह थ्योरी ने सभी का आभार प्रकट किया।