भाई की पुण्य स्मृति में वर्मा परिवार ने गौशाला में बनवाए तीन शेड

निसं
मंडावा (नवयत्न)। श्री सम्राट सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में बाल योगी सूरज दास जी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुरारी लाल वर्मा एवं तारा वर्मा ने अपने भाई की पुण्य स्मृति में गौशाला परिसर में 50 बाय 50 आकार के तीन शेड बनवाने की घोषणा की। वर्मा परिवार की ओर से गौवंश के चारे एवं खल के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी भेंट की गई। इस अवसर पर अरविंद पारीक, मधु खेमानी, किशोर सिंह राठौड़, विनोद दलोईवाला, समिति अध्यक्ष किशोर चौहान, जेपी सोनी, रविंद्र शर्मा, विक्रम, वंश माथुर, मोहन जाट, शारदा देवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। गौशाला के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि वर्मा परिवार द्वारा गौसेवा के लिए किए गए इस सहयोग से गौशाला की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।

You might also like