विद्यार्थियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी का वितरण किया

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । महावीर इंटरनेशनल, नोखा केन्द्र ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहङ नाडी रोङा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मेघवालों की ढाणियां, माडिया में जनसेविका श्रीमती सरोज मरोठी के सौजन्य से विद्यार्थियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी का वितरण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया। प्रधानाचार्य व पीइईओ रोङा प्रभाकर दीक्षित ने कहा कि लेखन सामग्री के उपयोग से बालकों का बौद्धिक स्तर बढता है। केंद्र सचिव बाबूलाल कांकरिया ने कहा कि पठन सामग्री पूरी होने पर बच्चा पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करता है। महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार हीरावत ने बताया कि दोनों विद्यालयों के 85 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग,पानी की बोतल व स्टेशनरी सामग्री जिसमे कॉपी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स आदि का वितरण किया गया। वीर सीकरचंद पींचा ने बताया कि जनसेविका श्रीमती सरोज मरोठी का ध्येय ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन हेतु प्रेरित करना है। वो हमारी संस्था के माध्यम से निरंतर इस प्रकार का सहयोग प्रदान करती रहती है। राजेन्द्रसिंह राठौड़, निर्मलकुमार भूरा आदि ने भी विचार प्रकट किये। दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरत शर्मा व प्रिया ढाका ने महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल छींपा, ईश्वरचंद दूगङ, मोहनलाल पारख,भंवरलाल छींपा, सतीश चंद्र साध,वीरा जयश्री भूरा, ललिता मंत्री, शारदा दूगङ,उर्मिला तापङिया, अध्यापिका लीला प्रजापत,सुनिता कुमावत,जोगेंद्र सैन,मनीष सीगङ सहित विद्यालय स्टाफ व अनेक ग्रामीण जन व महिलाएं उपस्थित रहे।

You might also like