शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का नागरिक अभिनंदन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । साहवा मार्ग पर स्थित 33/11 केवी जीएसएस स्टेशन पर शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने तारानगर शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की भजनलाल सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाकर प्रदेश में नए आयाम स्थापित किए है। भाजपा सरकार ने उनके प्रयासों से तारानगर विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवाकर यंहा की जनता को अनेक सौगातें दी है जो पहले कभी नही मिली। राठौड़ ने कहा कि हमेशा तारानगर क्षेत्र के लोगों की सेवा करते आए है और वे आगे भी तारानगर क्षेत्र के विकास लिए कोई कसर नही छोड़ेंगें। राठौड़ ने नगरपालिका व पंचायत चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने की बात कहते हुए कहा कि नगर पालिका व पंचायत चुनाव में कुछ लोग जाति का जहर घोलने की कोशिश करेंगे लेकिन हमे इनके बहकावे में नही आना है और सरकार के साथ कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए चुनाव में भाजपा का साथ देन होगा ताकि शहर व गांवों में विकास कोई कमी न रहे। समारोह में राठौड़ ने समाजसेवी जमरदीन तेली की ओर से सांसी व रैगर समाज को भवन के लिए दी गई निशुल्क भूमि का पट्टा सांसी व रैगर समाज के लोगों को सौंपा जिस पर दोनों समाज को लोगों ने राठौड़ का स्वागत करते हए उनका आभार जताया। समारोह को चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, भाजपा नेता महावीर पूनिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी, चंद्राराम गुरी, जमरदीन तेली, प्रो. दिलीप पूनिया, नरेश सहारण, अनूप खंडेलवाल, हरदत्त सहारण ने भी सम्बोधित किया। संचालन राजेन्द्र जोइया व वीरबहादुर राठौड़ ने किया। समारोह में अजीत राठौड़, लीलाधर बागोरिया, अमरसिंह चारण, विशाल शर्मा, भंवरलाल पूनिया, मनोज लाटा, चुन्नीलाल सैनी, माणकचन्द सैनी, मो. तैयब, मुकेश शर्मा, सुशील सरावगी, दोलतगिरी गोस्वामी, त्रिलोक रैगर, हरि इंदौरिया, धर्मवीर राठौड़, गजराजसिंह राजवी, राकेश टाक, महंत गंगनाथ आदि सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा लोग मौजूद रहे। समारोह में लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर राठौड़ को अनेक ज्ञापन भी सोपे।

You might also like