बुहाना जोशभरी तिरंगा रैली, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुहाना पब्लिक उमा विद्यालय की ओर से गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई। सुबह 9 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पंचायत समिति से रवाना हुए। रैली शहीद स्मारक होते हुए शहीद रोहताश सिंह शेखावत की प्रतिमा तक पहुंची। रैली के दौरान बच्चे तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गीत गाते चल रहे थे। बच्चों के उत्साह और देशभक्ति के जज्बे से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। रास्तेभर बच्चों ने अनुशासन के साथ रैली में भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश, विद्यालय संचालिका डॉ. राजेश यादव, प्रधानाचार्य सुनील सिंह, सुरेंद्र शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। प्रमोद, भोलाराम, कैलाश, कर्मपाल, सुनील स्वामी, अजय, हर्ष, संदीप, सजना, सुमन ढाका, विजेता, अनीता, बबीता, मोनिका, रामबीर, विजेंद्र, राजेश, बीलु आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी विजय तुदवाल ने भी रैली में शामिल होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। वक्ताओं ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है।