स्वतंत्रता दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिभाओं व संस्थाओं का सम्मान

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस नोखा क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह बाबा छोटूनाथ स्कूल में आयोजित हुआ। समारोह में उपखण्ड अधिकारी निधि उडसरिया ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। स्काउट एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने शानदार परेड निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह के दौरान समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, अलग-अलग विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों तथा उपखण्ड क्षेत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं नगरपालिका, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, नोखा थाना, एलआईसी कार्यालयए विभिन्न बैंकों सहित क्षेत्र के सरकारी एवं निजी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
अणुव्रत समिति नोखा को उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मान
राजकीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में अणुव्रत समिति नोखा को पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए नोखा प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी निधि उडसरिया, तहसीलदार नोखा, विकास अधिकारी नोखा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोखा, उपकोषाधिकारी नोखा सहित मंचासीन अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास, मंत्री गजेंद्र पारख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र चंद मोदी, कोषाध्यक्ष हरि किशन शर्मा, संरक्षक निर्मल भूरा, प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी दिनेश उपाध्याय, जीवन विज्ञान प्रभारी सुनीता खिचड़, सह उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष हंसराज भूरा तथा पूर्व अध्यक्ष मनोज घीया सहित समिति के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर अणुव्रत समिति नोखा के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। समिति ने स्वच्छ नोखा हमारा अभिमान अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में शहरवासियों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा निकाली और दिया देश भक्ति संदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुवा आयोजन शहीद जगदीश बिश्नोई की मूर्ति से भाजपा नोखा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई घंटाघर पहुंची जहाँ पर दिल्ली से आई बैड पार्टी ने देश भक्ति गीतों से समा बांध दिया। इस मोके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, शहर भाजपा अध्यक्ष गंगा राम पारीक, निर्मल भुरा, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You might also like