धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के नेहरू मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धुमधाम से मनाया गया। केसीसी कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरषोतमदास बोहरा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बोहरा ने परेड का निरीक्षण किया। विभिन्न स्कूल के बच्चों ने परेड एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले व परेड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल को महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। केसीसी महाप्रबंधक विद्वुत एस गुहा ने एचसीएल सीएमडी का संदेश पढा। इसी प्रकार गोठड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासक गोठड़ा सरती देवी की मुख्य आतिथ्य में समाज सेवी हरीराम गुर्जर ने गोठड़ा पीएचसी में डॉ. महेंद्र सैनी ने जवाहर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में संस्थापक जयसिंह रोजडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में संस्था निदेशक मंजीत ने गुरूकूल महाविद्यालय गोठड़ा में संस्था निदेशक राजेश पायल ने माधव विद्वा मंदिर स्कूल में धर्मपाल कुमावत ने वीपीएस स्कूल राजोता में संस्था निदेशक अशोकसिंह शेखावत ने ध्वजारोह किया।