लाला इलेवन ने जीता खिताबी मुकाबला

निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। नया बास स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुजला अंचल के समस्त विभागों के खिलाडिय़ों के फ्रेंडली मैचों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति टीम न्याय विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट विमल गोदारा ने बताया कि पूरे दिन मे 5 मैच हुए। पहला मैच प्रकाश पैंथर ने आदेश प्रजापत के 25 रन ओर 2 विकेट के बलबूते विजेता 27 रन से रही। दूसरे मैच में गोदारा सुपर किंग्स टीम कप्तान विमल गोदारा के 32 बॉल में 98 रन ओर 2 विकेट के सहारे 25 रन से विजेता रही। फाइनल प्रकाश पैंथर ओर लाला इलेवन पुलिस विभाग में हुआ, जिसने प्रकाश पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 110 का टारगेट दिया। जिसको लाला इलेवन के वीरेंद्र चावला की शानदार बल्लेबाजी ओर सीआई मुकुट बिहारी मीणा की शानदार गेंदबाजी के सहारे 3 बॉल शेष रहते टारगेट चैस कर 5 विकेट से जीत हासिल की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमल दाधीच, वरिष्ठ खिलाड़ी पुखराज ढाका, जेईएन गौतम मेघवाल, एडवोकेट भीमशंकर शर्मा ने विजेता टीम के कप्तान लालचंद व अन्य को पुरस्कृत किया। बीजेपी नेता कमल दाधीच ने खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया कि नगरपरिषद में भाजपा का बोर्ड बनने पर स्टेडियम के पेवेलियन की मरम्मत करवाने का काम करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैयालाल गुर्जर, गोरधन सिंह, आसिफ रंगरेज, प्रदीप सोनी, दीपक खत्री, डॉ. महिपाल, नरेश गुर्जर, विमल कुदाल, जयप्रकाश सोनी, सीबीईईओ रणजीत भींचर, टीआर, लक्ष्मण पूनिया आदि का सहयोग रहा।

You might also like