धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। हाउसिंग बोर्ड स्थित न्यू इण्डियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। हर्षोल्लास के साथ निदेशक लक्ष्मण सिंह मील के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, त्याग, साहस व देश सेवा से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विद्यार्थियों के द्वारा दी गई एवं इसके साथ ही राजस्थानी कला संस्कृति का जीवंत रूप भी प्रस्तुतियों की झलक में देखा गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह मील ने अपनी ओजस्वी वाणी से युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार सैनी ने भी अपने विचारों से युवाओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ संगीता कुमावत ने की और अपने अध्यक्षीय भाषण से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया तथा देश सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नीलम सैनी व नीरू मोटसरा ने सामूहिक रूप से किया।

You might also like