आचार्य रामचन्द्र दास और सीएम शुभेंदु अधिकारी का स्वागत, सरदारशहर के लिए गर्व का पल

निसं
सरदारशहर (नवयत्न)। सरदारशहर के लिए यह गौरव की बात है कि कलकत्ता प्रवासी स्वर्गीय सेठ प्रकाश चौरडिय़ा एवं उनकी पत्नी विभा चौरडिय़ा के परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का निर्वहन करते हुए कलकत्ता स्थित उनके निवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्यश्री रामचन्द्र दास महाराज एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय सेठ प्रकाश चौरडिय़ा एवं विभा चौरडिय़ा की पुत्री दृषिका चौधरी तथा उनके जंवाई प्रियांक चौधरी एवं परिवार के सदस्यों ने आचार्यश्री रामचन्द्र दास महाराज और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पुनरासर बालाजी की माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। पुनरासर हनुमानजी की माला और दुपट्टा प्राप्त कर आचार्यश्री रामचन्द्र दास महाराज एवं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुनरासर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक आस्था और राजस्थान की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। परिवार की ओर से कहा गया कि सरदारशहर से कोसों दूर कलकत्ता में पुनरासर बाबे का आशीर्वाद पहुंचाना उनके लिए बेहद सौभाग्य और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रियांक चौधरी, दृषिका चौधरी एवं समस्त परिवार द्वारा इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुनरासर बालाजी का आशीर्वाद देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। परिवार ने इस अवसर को अपने लिए विशेष सौभाग्य बताते हुए आचार्यश्री रामचन्द्र दास महाराज एवं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार जताया तथा पुनरासर बालाजी का असीम आशीर्वाद सभी पर बना रहने की कामना की।

You might also like