शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न)। शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में देश भक्ति का रंग देखने को मिला। विधालय के विधार्थियों ने कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। अतिथियों द्वारा झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वक्ताओं ने कहा स्वतंत्रता दिवस ऐसे ही हासिल नहीं हुआ हजारों स्वतंत्रता सेनानी आजादी के दीवाने और बलिदानी देश भक्तों ने जवानी न्योछावर की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। ?समारोह की अध्यक्षता तेजपाल सेन ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार मुकेश कुमार सोनी सिंहासन वाले रहे। ?समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपखंड अधिकारी दीनदयाल, गोविंद राम बिजारनिया, रहे। विद्यालय के निदेशक बनवारी लाल कुमावत ने समारोह में पधारे हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी को मिठाई वितरित कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया।
तिरंगा से सजा पूरा प्रखंड
स्वतंत्रता दिवस के उमंग में पूरा इलाका सराबोर रहा
लोगों ने अपने अपने दो पहिए वाहन से लेकर घर और दुकानों पर शान से तिरंगा लहराया। देश भक्ति के जगह जगह गीतों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।