पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद तैयब ने उप जिला अस्पताल को भेंट की एसी
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। तारानगर के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष समाजसेवी मोहम्मद तैयब ने कस्बे के उप जिला हॉस्पिटल की डायलासिस यूनिट में एक उच्च क्वालिटी की वोल्टाज कंपनी की एयर कंडीशनर भेंट की है। उप जिला हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ देवीलाल जोशी ने मोहम्मद तैयब एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि हॉस्पिटल में डायलासिस सुविधा शुरू हो चुकी है। डायलासिस के दौरान मरीजों को ठंडी और साफ. सुथरी हवा की व्यवस्था की आवश्यकता होती है, जिसके लिए एक एसी की जरूरत थी। समाजसेवी मोहम्मद तैयब ने आगे आकर इस आवश्यकता को पूरा किया है। पीएमओ ने कहा कि इस एसी के लगने से डायलासिस यूनिट में मरीजों को आरामदायक माहौल मिलेगा और मशीनें भी बेहतर तरीके से काम कर सकेंगी। इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस मौके पर अस्पताल के राजेंद्र सोनी, बनवारीलाल जांगिड़, दिलदार राठौड़, मोहम्मद बिलाल, शाबीर जिंदराण, लीला काजी सहित हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।