साउंड रिवोल्यूशन सीजन-6 में तकनीकी विकास और एकजुटता का संदेश
निसं
जयपुर (नवयत्न)। राजस्थान साउंड ओनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित साउंड रेवोल्यूशन सीजन-6 का भव्य आयोजन उत्साह और साउंड इंडस्ट्री की एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में साउंड व्यवसायी, व्यापारिक सहयोगी और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन में साउंड इंडस्ट्री के तकनीकी विकास, ऑडियो टेक्नोलॉजी, आधुनिक ऑडियो सॉल्यूशंस और एआई के बढ़ते उपयोग पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए। एसोसिएशन ने बताया कि आयोजन की सफलता पूरे राजस्थान के साउंड परिवार की सामूहिक उपलब्धि है। कार्यक्रम में राजन पवार, विजेंद्र सिंह, पुनीत चोपड़ा, सिद्धार्थ चौहान, अनिल पवार, बनवारी लाल शर्मा, पवन भाटिया, हाईटेक ऑडियो सिस्टम के राजन, निरदोष अग्रवाल, अक्षय, एश्दीप सिंह, वरुणदीप (एलबीटी इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड), गौरव (एनवीएस), अक्षय (डेविल ट्रस), माणिक एवं चेतन सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा। सवाईमाधोपुर साउंड एसोसिएशन ने आयोजन की मेजबानी की। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर से पहुंचे साउंड व्यवसायियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की और आपसी सहयोग, भाईचारे व एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव एवं सहयोग जारी रखने की अपील की। एसोसिएशन के अनुसार साउंड रेवोल्यूशन सीजन-6 की सफलता ने साबित किया कि राजस्थान का साउंड परिवार व्यवसाय के साथ-साथ एकजुटता और सहयोग के मामले में भी मजबूत है। भविष्य में इसी भावना के साथ तकनीकी रूप से साउंड इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास जारी रहेंगे।