चाचा नेहरू विद्यालय में प्रिंटर भेंट
निसं
नोखा (नवयत्न)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में एक प्रिंटर भेंट किया गया। विद्यालय की एसडीएमसी के सदस्य गौरीशंकर नाई की प्रेरणा से जसरासर सरपंच रामनिवास ने बालिका शिक्षा के महत्व को समझते हुए विद्यालय में एक प्रिंटर भेंट किया। विद्यालय के संस्थाप्रधान मनोज कुमार पाण्डेय ने दानदाता भामाशाह रामनिवास एवं प्रेरक गौरी शंकर नाई का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट करते हुए बताया कि प्रिंटर विद्यालय की महती आवश्यकता थी तथा बालिका शिक्षा में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।