अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं एवं 12वीं हेतु आयोजित फोर्टनाइटली टेस्ट, क्लैट, आईलेट, सीयूईटी, एसटीएसई, सीए-फाउंडेशन एवं स्पीच कॉम्पिटिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 199 टॉपर्स विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि डिसिप्लिन, डिटरमिनेशन व डेडिकेशन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आज की एकाग्रता व मेहनत ही कल की पहचान एवं सफलता बनेगी। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एम आर अग्रवाल, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, कॉर्डिनेटर शक्ति सिंह, आशीष शर्मा, रविन्द्र सिंह, अभिषेक कड़वासरा सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like