टेंपो में 336 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़ा
निसं
पिलानी (नवयत्न)। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 336 पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल टेंपो भी जब्त किया है। मामले में खेडला का बास निवासी किशोर (36) को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टेंपो से अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने हरिनगर से खेड़ला का बास जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध टेंपो को रुकवाकर तलाशी ली गई। टेंपो में 7 कार्टून में 336 पव्वे देशी शराब मिली। शराब के परिवहन और कब्जे का वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने शराब और टेंपो जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।