श्रद्धानाथ महाराज की 41वीं बरसोदी मनाई

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। बाईपास रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में शेखावाटी के सिद्ध संत श्रद्धानाथ महाराज की 41वीं बरसोदी मनाई गई। आश्रम के महंत योगी चेतननाथ महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भंडारा शुरू हुआ। इसमें संतों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। संतों को शॉल और दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया। भजन संध्या में संत शक्तिनाथ, आशीष कुमार, राजाराम सुरोलिया, विकास पारीक नवलगढ़ और हेमंत शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आश्रम के सेवकों ने धोक लगाकर महंत चेतननाथ महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

You might also like