विज्ञान मेला एवं गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेला एवं गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ मधु चौधरी ने की तथा सीबीईओ सुमन शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम प्रभारी धन्नाराम जाट के निर्देशन में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा एवं तकनीकी नवाचार पर आधारित वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। गणित-विज्ञान क्विज में 120 विद्यार्थियों ने रैंडम, बज्जर एवं विजुअल राउंड में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मुकुल-हिमांशु प्रथम, प्रियांशी द्वितीय तथा करण-प्रिंस तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में आर्यन शर्मा प्रथम, प्रेम-रवि द्वितीय तथा मोनिका बाजिया तृतीय रहे। क्विज के जूनियर वर्ग में रेहान-जोया प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय एवं मोहित नायक तृतीय, जबकि सीनियर वर्ग में कृष्णा प्रथम, विकास सैनी द्वितीय एवं सिंधुजा तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डॉ मधु चौधरी ने विजेताओं को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि सीबीईओ सुमन शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिशुपाल सिंह बिजारणिया ने किया। इस कार्यक्रम में पीएमश्री प्रभारी ओमप्रकाश गुर्जर, कैलाश चंद कुमावत, ललित कुमार सैनी, पूनम देवी, राम सिंह गुर्जर, किरण भदाला, कपिल कुमार सामोता, पंकज कुमार सेवदा, पुष्पा कुमारी, धुड सिंह सामोता, अंकुश कुमार खैरवा, भूपेंद्र योगी सहित समस्त स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।