नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर 24 को

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी एवं जिला स्वास्थ्य समिति अंधता निवारण जयपुर के सहयोग से स्वर्गीय बंशीधर एवं स्वर्गीय पुष्कर लाल बंसल की स्मृति में लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के सहयोग से 24 अगस्त सोमवार को सहाय हॉस्पिटल जयपुर के सानिध्य में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेफरागुवार में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। लायंस क्लब के सागर मल हलवाई ने बताया कि शिविर में नेत्र रोगियों की जांच कर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आधुनिक तकनीकी से बिना टांके मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों को चश्मा, भोजन एवम् रहने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। रोगी अपने साथ वोटर पहचान पत्र, आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की कॉपी साथ अवश्य लाएं। शिविर में गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉक्टर नरेश बंसल गैस्ट्रोलॉजिस्ट भी अपनी सेवाएं देंगे।

You might also like