प्रतिबंधित 300 किलो पॉलीथिन जब्त

निसं
चूरू (नवयत्न)। नगर परिषद की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की है। नगर परिषद की टीम ने एएसआई मनिराम डाबी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार टीम ने कृषि उपज मंडी के पास मुख्य सब्जीमंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कृष्ण कुमार सुरेका अग्रवाल द्वारा बेची जा रही प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान टीम को गोदाम के ऊपर बने कमरे में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का स्टॉक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। नगर परिषद की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

You might also like