प्रिंटिंग प्रेस वालों के साथ उपखंड अधिकारी ने ली बैठक
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। उपखंड कार्यालय श्रीमाधोपुर में शुक्रवार को आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मध्य नजर आदर्श आचार संहिता की पालना बाबत उपखंड क्षेत्र श्रीमाधोपुर के समस्त प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की मीटिंग का आयोजित की गई। जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के बारे में बताया गया एवं सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को उपखंड अधिकारी सौरभ भामू ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम को 1951 की धारा 127 क के प्रावधानो के अंतर्गत कार्य करने व पूर्ण पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।