राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

निसं
सिंघाना (नवयत्न) । सिंघाना कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। दिनेश सहारण की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और विचारों को गांव-ढाणी तथा आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। ऐसे में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की नीतियों से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए गांवों और वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता बढ़ाने तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बिना राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला प्रभारी विकास पचार, राजेंद्र फौजी, डॉ. विकास गिल, सुशील डांगी, विकास धायल, दौलत महला, प्रदीप, बलवीर, राकेश, संदीप डांगी, अजीत, अशोक बराला, मुकेश धनखड़, राजेंद्र गोदारा, सुनील झाझड़िया, अमित सोमरा, प्रेम पूनिया, उमेश पूनिया सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like