दीपाराम वर्मा होंगे राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित

निसं
कांवट (नवयत्न)। दूधवालों का बास खण्डेला निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दीपा राम वर्मा का शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में दिये गए उल्लेखनीय योगदान एवं समर्पण के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान 2026 हेतु चयन हुआ। वर्मा को मानव जन जागृति संस्थान जयपुर द्वारा 6 सितंबर 2026 को चौमूं के निजी होटल में आयोजित होने वाले द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न, प्रमाण – पत्र, शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि निर्धारित अवधि में शिक्षक गौरव सम्मान हेतु राज्य भर से प्राप्त 491 आवेदनों में से शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में श्रेष्ठतम योगदान देने वाले 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं का राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान 2026 हेतु चयन किया है। दीपाराम वर्मा के शिक्षक गौरव सम्मान हेतु चयन पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर खुशी व्यक्त की।

You might also like